प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरूवार को भाई-बहन के अपार स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक त्योहार भैया दूज पर देशवासियों शुभकामनाएं दी है।
श्री मोदी ने आज ट्वीट पर लिखा, ‘‘ भाई-बहन के अपार स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक-पर्व भाई दूज की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
भाई-बहन के अपार स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक-पर्व भाई दूज की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 27, 2022
श्री शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास के प्रतीक भाई दूज की अनेक शुभकामनाएँ।’’ उन्होंने ट्वीटके साथ बहन का भाई को तिलक करते हुए चित्र भी साझा किया।
भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास के प्रतीक भाई दूज की अनेक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/EixyXCPr19
— Amit Shah (@AmitShah) October 27, 2022
विशाखा नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग में आज बहनें भाई की लंबी आयु के लिए भाई दूज का पर्व मना रही है। स्कंद पुराण के अनुसार भाई को बहन के घर जाकर भोजन करना और उपहार देना शुभ माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाईयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि, यश, विद्या के लिए यमराज और उनके दूतों की पूजा करती है।