Interpol General Assembly : PM मोदी बोले-लोकतंत्र कायम रखने में भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Interpol General Assembly : PM मोदी बोले-लोकतंत्र कायम रखने में भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। इस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 100 रुपए मूल्यवर्ग के स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के भी जारी किए। इस महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और ये हमारे लोगों, संस्कृति और उपलब्धि का उत्सव है। ये समय हमें पीछे देखने का है कि हम कहां से आए और आगे देखने का है कि हम कहां तक जाएंगे। इंटरपोल एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब पहुंच रहा है। 2023 में, यह अपने 100 साल पूरे करेगा। यह दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए सार्वभौमिक सहयोग का आह्वान है। 
UN शांति अभियान में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक भारत : मोदी 
पीएम मोदी ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है। दुनिया भर में पुलिस बल न केवल लोगों की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में बहादुर लोगों को भेजने में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है। अपनी आजादी से पहले भी, हमने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए बलिदान दिया है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय पुलिस बल 900 से अधिक राष्ट्रीय और 10,000 राज्य कानूनों को लागू करता है। विविधता और लोकतंत्र को कायम रखने में भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है… पिछले 99 वर्षों में इंटरपोल ने 195 देशों में विश्व स्तर पर पुलिस संगठनों को जोड़ा है। यह कानूनी ढांचे में अंतर के बावजूद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।