PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे है किसान, लिस्ट में चेक करें अपना नाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे है किसान, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भारत

देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनके भविष्य को  सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार  कई तरह की योजनाओं को चल रही है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक तौर पर मदद की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत अन्नदाताओं को भी सालना 6 हजार रुपये दिए जाते है। किसानों को ये राशि हर 4 अंतराल में दी जाती है।  
आपको बता दें कि अब तक किसानों को भारत सरकार द्वारा 11 किस्तें भेजी जा चुकी है, और अब देशभर में किसान अपनी12वीं किस्त का इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी 12वीं किस्त आने में थोड़ा समय लग सकता है। जल्द ही सरकार 12 किस्त भी किसानों के खाते में भिजवा सकती है। 
योजना से जुड़ी कई जानकारियां घर बैठे मिलती है  
बता दें कि ये प्रक्रिया ऑनलाइन शुरु की गई थी। किसानों ने ऑनलाइन ही इस योजना के लिए पंजीकरण करा सकते है, इसके साथ ही योजना से जुड़ी कई जानकारियां  घर बैठे ही ले सकते है। पीएम किसान के लिए जरुरी ई-केवाईसी किसान भी खुद ही पूरी कर सकते है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किसानों को काफी ज्यादा आसानी हुई है। अपने घर बैठे ही योजना से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते है। इस योजना के तहत बनी पत्रों की लिस्ट में सभी लोग अपना नाम भी ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके लिए उन्हें कही जाने की आवश्यकता नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।