छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ विपक्षी पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे, जिसमें शरद यादव, डी. राजा, तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का ये मार्च दयाल सिंह कॉलेज से शुरू हुआ और सीबीआई दफ्तर तक चला। वही, राहुल गांधी ने लोधी रोड पुलिस स्टेशन में अपनी गिरफ्तारी दी। इसके अलावा देशभर में कांग्रेस ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
LIVE UPDATES :
– दिल्ली में लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले प्रधानमंत्री भाग सकते हैं, वह छुपा सकते हैं लेकिन अंत में, सत्य प्रकट किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सीबीआई निदेशक के खिलाफ काम किया, यह आतंक से बाहर एक अधिनियम था।
– सीबीआई विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार होने के बाद लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।
– कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
– वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सीबीआई विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ‘अत्यंत सकारात्मक घटनाक्रम करार दिया है। जेटली ने कहा सरकार किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। सीबीआई की स्वायत्ता बरकरार रहे। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सकारात्मक है। अदालत ने पारदर्शिता का ख्याल रखा। देशहित में है कि सच्चाई सामने आए।
– सीबीआई दफ्तर के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
– राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सभी संस्थाओं पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने यहां लोगों के बीच ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगवाए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चौकीदार को चोरी नहीं करने देगी।
– सीबीआई को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शनों पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास लोगों के मुद्दे नहीं हैं, हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
– दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है।
– चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की।
– आलोक वर्मा को सीबीआई डायरेक्टर के पद से छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ आज सीबीआई दफ्तर के घेराव में राहुल गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई करनी थी। उन्होंने इस बारे में आज सुबह ही ट्वीट भी किया था।लेकिन वे 11 बजे की बजाय, 12.30 बजे पहुंचे।
– पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय से कुछ दूर पहले राहुल गांधी को रोका। जिसके बाद राहुल गांधी बैरिकेड पर बैठे हैं।
– सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को हटाए जाने पर जहाँ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। वही, दिल्ली के प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ अशोक गेहलोत भी मौजूद है।
– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई प्रमुख अलोक वर्मा को हटाने के खिलाफ हैदराबाद में सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।
– सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को हटाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
– बेंगलुरु में सीबीआई दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू।
– शीर्ष अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए के पटनायक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की सीवीसी जांच की निगरानी करेंगे और साथ ही उनसे दो हफ्ते के भीतर न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट पेश करने को कहा।
– उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सीबीआई के अंतरिम प्रमुख ए नागेश्वर राव कोई भी प्रमुख नीतिगत फैसला नहीं लेंगे और राव द्वारा 23 अक्टूबर तक लिया गया कोई भी फैसला लागू नहीं होगा। साथ ही कहा कि राव द्वारा लिए गए फैसलों को सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत के समक्ष पेश किया जाए।
– वही, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राकेश अस्थाना (छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सृजन घोटाले में बचाया है।
– कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, सीपीआई के नेता डी राजा और शरद यादव दयाल सिंह कॉलेज के बाहर जुटे। आलोक वर्मा को हटाए जाने के खिलाफ सीबीआई मुख्यालय तक करेंगे मार्च।
– सीबीआई मुख्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होगी तृणमूल कांग्रेस।
– लोधी रोड़ पर CBI मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन से पहले लोधी रोड स्थित दयाल सिंह कॉलेज के बाहर मौजूद कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि राफेल के खेल से घबराई केन्द्र सरकार, इसलिए रात में CBI तोड़ी, सत्यमेव जयते, लोकतंत्र मोदीतंत्र को हराएगा।
– सीबीआई डायरेक्टर से आलोक वर्मा को छुट्टी भेजे जाने के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किए गए।
– कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में CBI मुख्यालय के सामने होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। वहीं राज्यों के नेता अपने क्षेत्र के सीबीआई दफ्तर के सामने प्रदर्शन करेंगे।
– दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने ट्वीट संदेश में सभी कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को सीबीआई मुख्यालय पर पहुंचने को कहा है।
CBI मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन!
दिनांक: 26 अक्टूबर 2018 (शुक्रवार)
समय: प्रातः 11 बजे
एकत्रित होने का स्थान दयाल सिंह कॉलेज है। pic.twitter.com/YcypaPmTz3— Ajay Maken (@ajaymaken) October 25, 2018
क्या है मामला?
दरअसल, 24 अक्टूबर को सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया था। साथ उनसे सारे कामों की जिम्मेदारी ले ली गई थी। वही, अलोक वर्मा की जगह एम नागेश्वर राव को अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया था। इसके अलावा छुट्टी पर भेजे जाने के ठीक बाद एजेंसी के 13 अन्य अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें उन अधिकारियों का भी नाम था जो राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले की जांच कर रहे थे। विपक्षी दलों ने इसपर भी कड़ा एतराज जताया है।