चयन पारदर्शिता के कारण खेल के मैदान में तिरंगा लहरा रहे हैं खिलाड़ी - पीएम मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चयन पारदर्शिता के कारण खेल के मैदान में तिरंगा लहरा रहे हैं खिलाड़ी – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता लाने और भाई-भतीजावाद खत्म होने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता लाने और भाई-भतीजावाद खत्म होने का असर दिखाई दे रहा है और इसी का नतीजा है कि दुनिया भर में खेल के मैदानों में तिरंगा लहरा रहा है और राष्ट्रगान गाया जा रहा है।
पहले चयन प्रक्रिया पहले भाई -भतीजावाद से गुजरता था 
उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमने पिछले दिनों खेलों में देखा। ऐसा तो नहीं था कि पहले प्रतिभाएं नहीं थीं। पहले चयन भाई-भतीजावाद से गुजरता था। वे खेल के मैदान तक तो पहुंच जाते थे, लेकिन जीत-हार से उन्हें कोई लेना-देना नहीं था।’’
पारदर्शिता के कारण दुनिया के खेल मैदान में तिरंगा लहराता हैं व राष्ट्रगान गाया जाता हैं 
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब पारदर्शिता आई, योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होने लगा तो आज दुनिया भर में खेल के मैदान में भारत का तिरंगा लहराता है तथा राष्ट्रगान गाया जाता है।’’ उन्होंने कहा कि भाई-भाई भतीजावाद से मुक्ति मिलती है तभी ऐसा होता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।