PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद गिरफ्तार, NIA हेडक्वार्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद गिरफ्तार, NIA हेडक्वार्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा

10 राज्यों में जारी छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों ने पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम और दिल्ली

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। 10 राज्यों में जारी छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों ने पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद समेत बीती रात से जारी छापेमारी में अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
पिछले दिनों NIA ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किए थे, जिसमें पीएफआई का लिंक मिला। अब तक गिरफ्तार हुए 106 लोगों में से कुछ लोगों को एनआईए के दिल्ली मुख्यालय लाया जा सकता है। गिरफ्तारियों को देखते हुए एनआईए मुख्यालय की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
एनआईए ने उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत 11 राज्यों में पीएफआई और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए को इन राज्यों में भारी संख्या में पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है। 
छापेमारी के दौरान PFI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
केरल के मलप्पुरम जिले में NIA और ED ने OMA सलाम के घर और PFI कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की। कर्नाटक के मंगलुरु में छापेमारी के दौरान  PFI और SDPI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं तमिलनाडु के डिंडीगुल ज़िले में PFI के 50 से ज्यादा सदस्यों ने NIA की छापेमारी के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 
हैदराबाद में PFI मुख्यालय सील
NIA ने तमिलनाडु के  मदुरै शहर के विलापुरम, गोमथिपुरम, गोरीपालयम, कुलमंगलम इलाकों में 8 जगहों पर छापेमारी की। इसके साथ ही NIA ने हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में PFI मुख्यालय को सील कर दिया। बिहार के  पूर्णिया में NIA ने PFI कार्यालय में तलाशी ली।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर NIA का एक्शन
इससे पहले 18 सितंबर को NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर रेड मारी थी। ये छापेमारी भी कराटे प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का ट्रेनिंग कैंप चलाए जाने के मामले में की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।