गहलोत सरकार से वार्तालाप के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल स्थगित की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गहलोत सरकार से वार्तालाप के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल स्थगित की

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार के प्रतिनिधियों से वार्तालाप के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल स्थगित

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार के प्रतिनिधियों से वार्तालाप के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।वही , इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है। 
आपको बता दे कि राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट घटाने की मांग को लेकर बुधवार और गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
गुरुवार शाम को सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई। इसके बाद सुबह से ही राज्य के 47 जिलों में पेट्रोल पंप बंद हैं।
बता दे कि बाद में प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की बैठक तय हुई और बातचीत के बाद सहमति बनी। हालाँकि, अलवर, कोटा, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर शहरों में कई पंप विभिन्न कारणों से हड़ताल से बाहर हो गए।
वहीं, राज्य में 60 कंपनी संचालित पंप भी काम कर रहे थे। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।