भारत पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग जारी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पनी के बाद लोगों में रोष भरा हुआ है। भाजपा के नेताओं ने पाकिस्तानी मंत्री के बयान की आलोचना की है। इस बीच पाकिस्तान की एक और मंत्री शाजिया मारी ने भारत कॉम परमाणु युद्ध की धमकी दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच गर्माहट बढ़ गई है।
शाजिया ने अपने विवादित बयान में भारत को धमकी देते हुए कहा कि ”भारत को यह भूलना नहीं चाहिए पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। जरूरत पड़ने पर हम पीछे नहीं हटेंगे।”
उनके इस बयान के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं। ऐसे में चलिए आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार?
किसके पास कितने हथियार ?
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं। रूस के पास 5,977 और अमेरिका के पास 5,428 परमाणु हथियार हैं। अमेरिका और रूस के पास दुनिया भर के लगभग 90% परमाणु हथियार हैं।
वहीँ स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट (SIPRI) के ताजा अनुमान के अनुसार, चीन के पास अनुमानित 350 परमाणु हथियार हैं। अगर भारत की बात करें तो भारत के पास वर्तमान समय में परमाणु हथियारों के जखीरे की संख्या 156 से 160 है, वहीँ पाकिस्तान के पास वॉरहेड हैं।