एक बार फिर प्रचंड मतों से BJP को बनायें विजयी - उमा भारती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक बार फिर प्रचंड मतों से BJP को बनायें विजयी – उमा भारती

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी ने जनता के लिए जो वायदे

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी ने जनता के लिए जो वायदे किये थे उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे किए है।

भाजपा ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित बनाया : अमित शाह

सुश्री भारती आज यहां गोटेगांव विधानसभा के करकबेल में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह 15 साल पहले जनता ने भारी मतों से भाजपा को जीतया था। उसी प्रकार एक बार फिर चौथी बार शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने में भाजपा को भारी मतो से विजयी बनाये।

bjp

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका का निर्वाह ठीक ढ़ग से नही किया है इसलिए उनको सत्ता में बैठने का कोई हक नही है। जो आम जनता के लिए संघर्ष करता है वहीं कुर्सी पर बैठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।