भारत के खिलाफ लोकतंत्र की सिख पर, यूएन में भारत ने दिया करारा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत के खिलाफ लोकतंत्र की सिख पर, यूएन में भारत ने दिया करारा जवाब

भारतीय राजदूत ने कहा कि जैसा आप सभी लोगों को पता है कि भारत दुनिया की सबसे प्रचीन

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता अगले एक महीने के लिए संभाल ली है। जिसमें भारत की पहली प्राथमिकता आतंकवाद से मुकाबला करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना होगा। इस मौके पर यूएन में भारत की स्थायी एंबेसेडर रुचिरा कंबोज ने बताया कि भारत किन मुद्दों पर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत को किसी से भी ये सीखने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र को लेकर क्या करना चाहिए। दिसंबर के पूरे महीने में रुचिरा कंबोज की यूएनएससी के अध्यक्ष वाली कुर्सी संभालेंगीं। 
लोकतंत्र और बोलने की आजादी पर जवाब
अध्यक्षता संभालने के पहले दिन रुचिरा कंबोज ने यूएन हेडक्वार्टर में मीडिया को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे भारत अगले एक महीने में काम करेगा और क्या मुख्य एजेंडा होगा। इस दौरान जब कंबोज से भारत में लोकतंत्र और बोलने की आजादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, इस पर मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि भारत को किसी से भी सीखने की जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र को कैसे चलाया जाता है।  
भारत को एक महीने की अध्यक्षता
भारत को यूएनएससी अध्यक्षता मिलने पर विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने आज एक महीने के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता ग्रहण की । दो साल में यह दूसरा मौका है जब भारत को यूएनएससी की मासिक अध्यक्षता मिली है। पिछली बार अगस्त 2021 में भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मासिक अध्यक्षता मिली थी।” बता दें कि भारत 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसका दो साल का कार्यकाल भी इसी साल खत्म हो जाएगा। यूएनएससी नियमों के अनुसार, यूएनएससी के 15 सदस्यों को वर्ण के क्रम में बारी-बारी से अध्यक्षता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।