छत्रपति शिवाजी की जयंती पर पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने अर्पित की श्रद्धांजलि, ट्वीट कर किया नमन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्रपति शिवाजी की जयंती पर पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने अर्पित की श्रद्धांजलि, ट्वीट कर किया नमन

मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका बेहतरीन नेतृत्व और समाज कल्याण पर उनका जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरित करता आ रहा है।


ट्वीट कर किया नमन 

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार शिवाजी की दूरदर्शिता को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 1630 में जन्में शिवाजी को उनके शौर्य, बेजोड़ सैन्य नेतृत्व और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, मैं छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका बेहतरीन नेतृत्व और समाज कल्याण पर उनका जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। वह हमेशा मूल्यों, सच्चाई और न्याय के साथ खड़े रहे। हम उनकी दूरदर्शिता को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उपराष्ट्रपति ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि 

मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति ने कहा, मराठा योद्धा राजा, छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। अपने अदम्य साहस और असाधारण युद्ध रणनीतियों के लिए जाने जाने वाले, शिवाजी महाराज अपने समय से आगे के शासक थे। हमारी मातृभूमि को लेकर उनका प्यार हर भारतीय को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।