महाराष्ट्र में आए ओमिक्रॉन के 2 और नए केस, जानिए अब कितनी हैं देश में नए वैरिएंट की कुल संख्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में आए ओमिक्रॉन के 2 और नए केस, जानिए अब कितनी हैं देश में नए वैरिएंट की कुल संख्या

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो और मामले सामने आए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका से

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो और मामले सामने आए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका से आया एक 37 वर्षीय व्यक्ति और उसका 36 वर्षीय अमेरिका से लौटा दोस्त शामिल है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने यह जानकारी दी है।
मीड़िया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से मुंबई आने वाला 36 साल का शख्स और उसी दिन अमेरिका से वापस लौटा उसका दोस्त ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित निकले हैं। दोनों मरीजों में कोई लक्षण नहीं है और उन्हें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैक्सीन लगवा चुके हैं दोनों मरीज
ओमिक्रॉन से संक्रमित दोनों मरीज फाइजर की वैक्सीन लगवा चुके हैं। इन दोनों मरीजों के 5 हाई रिस्क और 315 लो रिस्क कॉन्टैक्ट्स का पता लगाया गया है। आगे फिलहाल ट्रेसिंग की जा रही है।
यात्रियों का फील्ड सर्विलांस
महाराष्ट्र में 1 नवंबर के बाद से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का फील्ड सर्विलांस चल रहा है। एयरपोर्ट और फील्ड सर्विलांस के जरिए 34 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं।
घबराएं नहीं, वैक्सीनेशन करवाएं 
राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वायरस में आनुवंशिक परिवर्तन और म्यूटेशन एक प्राकृतिक घटना है, इससे लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इसके अलावा, कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें कि क्या पिछले महीने में उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा की है और जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन नहीं लिया है या केवल एक ही डोज लिया है, जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन पूरा करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।