भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हुई 93, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 93 पहुंच चुकी है। जिसमें सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए हैं। केरल में रविवार सुबह तक 22 केस सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं। 
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर और हेल्पलाइन ईमेल आईडी जारी की है। भारत में कोरोना से अब तक एक वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश के कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक संस्थानों और सिनेमा हॉल को बंद करने के आदेश दिए हैं। 
विश्व के 116 देश कोरोना की चपेट में, 5833 संक्रमित लोगों की हुई मौत
कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 116 देश आ चुके हैं और इससे संक्रमित 5833 लोगों की मौत हो गई गयी है जबकि 155086 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे। 
वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3,199 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80,844 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 61,644 मरीजों को ठीक कर अस्पतालों और अन्य स्थानों से छुट्टी दे दी गयी है। चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। 
1584248625 cooo
इटली में कोरोना के कारण अब तक 1441 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21157 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,045 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। खाड़ देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर 611 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12,729 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से 2,959 मरीजों को ठीक कर वापस घर लौटने को कह दिया गया है।
इटली और ईरान के साथ दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8162 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी वाले देश अमेरिका में भी यह गंभीर रूप से फैल चुका है। 
अमेरिका में कोरोना से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2929 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से आठ स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।