नितिन गडकरी ट्वीट करके बोले- अंडमान और निकोबार को हर संभव बैहतर सड़क सुविधा कराना हमारा कर्तव्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नितिन गडकरी ट्वीट करके बोले- अंडमान और निकोबार को हर संभव बैहतर सड़क सुविधा कराना हमारा कर्तव्य

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार अंडमान और निकोबार द्वीप

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हर मौसम में बेहतर और सुरक्षित सड़क संपर्क प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नितिन गडकरी ने ट्वीट करके कहा….

केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में कई ट्वीट के जरिये कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राष्ट्रीय राजमार्ग-चार का ब्योदनाबाद से फेरारगंज खंड 2019 में पूरा हो गया था।गडकरी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह द्वीप संपर्क कार्यक्रम के तहत 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 26 किलोमीटर के खंड का निर्माण किया गया है।जानकारी के मुताबिक  उन्होंने कहा कि एनएच-4, ‘अंडमान ट्रंक रोड’ द्वीपों की जीवन रेखा है। यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।