नेटा डिसूजा को नियुक्त किया गया महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष, वेणुगोपाल की ओर से बयान जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेटा डिसूजा को नियुक्त किया गया महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष, वेणुगोपाल की ओर से बयान जारी

कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का

कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। वहीं कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस में ‘‘बिना किसी शर्त’’ के शामिल हुई हैं और पार्टी अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगी वह उसे संभालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।