नीरव मोदी ने विदेश में बेची करोड़ों की नकली हीरे की अंगूठियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीरव मोदी ने विदेश में बेची करोड़ों की नकली हीरे की अंगूठियां

उन्होंने नीरव को अपनी मंगेतर के लिए हीरे की अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने देश को करोड़ो का चुना लगाया है। घोटाले के बाद से ही नीरव मोदी फरार है। नीरव मोदी ने सिर्फ देश के साथ ही धोखाधड़ी नहीं की बल्कि विदेश में भी उसने लोगों के साथ धोखाधड़ी की। नीरव मोदी ने कनाडा के निवासी 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो को 2 लाख डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) की कीमत की नकली हीरे की अंगूठियां बेच दीं। पॉल ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठियां बेच दीं। पॉल ने ये हीरे की अंगूठियां अपनी मंगेतर के लिए खरीदी थीं।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल का कहना है कि वह कई बार नीरव मोदी से मिले थे और उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदल गईं। इस दौरान नीरव ने उनको अपने बारे में सब कुछ बताया, जिसके कारण पॉल, नीरव पर भरोसा करने लगे। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं तो उन्होंने उनको अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन हीरे की अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने बताया कि उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

इसके बाद नीरव ने पॉल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि उनके यहां बनने वाली हीरे की अंगूठियां दुनिया की सबसे बेशकीमती अंगूठियों में शामिल हैं। नीरव ने पॉल को अंगूठियों के असली होने का सर्टिफिकेट देने की बात भी कही। पॉल के मुताबिक, उन्होंने जो पहली अंगूठी खरीदी वो 3.2 कैरेट की थी और उसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और 2.5 कैरेट की अंगूठी खरीदने की पेशकश की, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी। इसके बाद पॉल ने दोनों अंगूठियों को खरीद लिया। लेकिन अब उनको पता चला है कि नीरव ने उन्‍हें ठग लिया। ये दोनों अंगूठियां जिन्‍हें नीरव ने करोड़ों का बताकर बेचा, वे नकली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।