आज 26 अगस्त 2023 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर उतरे जहां उन्होंने पहले से ही यह प्लानिंग कर रखी थी कि वह व्यक्तिगत रूप से इसरो के सभी वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात करेंगे साथ ही उनको बधाइयां भी देंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैज्ञानिकों से मिलने गए जहां उन्होंने वैज्ञानिकों के संबोधन में कई बातें भी कही है। प्रधानमंत्री जैसे ही इसरो सेंटर पहुंचे उन्होंने चंद्रयान 3 से जुड़े वैज्ञानिकों से मुलाकात की और इसरो के चीफ एस सोमनाथ से मिलकर चंद्रयान-3 के बारे में जाना कि अभी लैंडर और रोवर कैसे काम कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल पर उनके द्वारा वैज्ञानिकों और पूरे देशवासियों को चंद्रयान-3 के सफलता का लाइव वीडियो भी प्रसारित किया गया । जिसके दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई तथ्यों को सामने रखा। उन्होंने वैज्ञानिकों को लेकर कहा कि जो उनके के अंदर मौजूद है वह शुद्ध संकल्प और कल्याणकारी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चंद्रयान-3 में मौजूद सभी महिलाओं को भी संबोधित किया जहां उन्होंने बोला कि यह नारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि निर्माण से लेकर प्रलय तक पूरी शक्ति का आधार नारी है।
शिव शक्ति पॉइंट बनी वो जगह जहां लैंडर ने मून पर की लैंड– पीएम मोदी
महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नारी ने इस मिशन को लेकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह मिशन आने वाली पीढ़ी को यह सिखाएगा कि हमें हर कार्य मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। चंद्रयान-2 की विफलताओं पर भी प्रधानमंत्री ने कहा कि उसे हमने एक बड़ी सीख ली कि जब चंद्रयान-2 लैंड होने वाला था लेकिन वह लैंड नहीं हो पाया और अब उसे जगह का नाम तिरंगा रखा जाएगा जिस जगह पर चंद्रयान-2 रुक गई थी। तिरंगा को लेकर भी पीएम मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा है हर मन में तिरंगा है और अब चांद पर भी तिरंगा है। बता दे की पीएम मोदी ने आगे बताया कि जहां पर चंद्रयान-3 का लेंडर पहुंचा है वह आज से शिव शक्ति पॉइंट कहलाएगा।
मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बताया कि आज इसरो के वैज्ञानिकों ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचा दिया है। पीएम मोदी ने देश के युवाओं को सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी इतनी एनर्जेटिक है कि वह हर काम को संभव बनाती है। पीएम मोदी ने बच्चो को प्रेरणा देते हुए कहा कि आज हर छोटे-छोटे बच्चों के मुंह पर चंद्रयान-3 का नाम है। वैज्ञानिकों से उन्होंने कहा कि आपने सिर्फ चंद्रमा पर तिरंगा ही नहीं लहराया बल्कि आने वाली सभी युवा पीढ़ी को एक संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जब एक बच्चा रात को चांद की तरफ देखेगा तो वह कहेगा कि जिस हौसले से आज हमारा देश चंद्रमा पर पहुंचा है वही हौसला हमें अपने अंदर भी रखना है। इससे हमारे युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिली है। पीएम मोदी ने घोषणा की है कि हर साल 23 अगस्त के दिन पूरा देश नेशनल स्पेस डे मनाएगी क्योंकि यह वही दिन है जिस दिन हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंचा था।
Interacting with our @isro scientists in Bengaluru. The success of Chandrayaan-3 mission is an extraordinary moment in the history of India’s space programme. https://t.co/PHUY3DQuzb
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2023