उदयपुर हत्याकांड को अंजाम देने वाले इस्लाम और इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन : नकवी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उदयपुर हत्याकांड को अंजाम देने वाले इस्लाम और इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन : नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इंसानियत के खिलाफ “तालिबानी बर्बरता और शैतानी क्रूरता” करने वाले ना तो

उदयपुर में दो मुस्लिम युवकों द्वारा दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इंसानियत के खिलाफ “तालिबानी बर्बरता और शैतानी क्रूरता” करने वाले ना तो इस्लाम के हैं, ना ईमान वाले हैं, बल्कि यह ‘शैतानी तालिबान’ वाले हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोग इस्लाम और इंसानियत दोनों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी ‘तालिबानी क्रूरता और शैतानी क्राइम’ को कोई भी कम्युनिटी, कंट्री, क़ौम, बर्दाश्त नहीं कर सकती। ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोग, इस्लाम और इंसानियत दोनों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।’’

कन्हैयालाल मर्डर केस : राज्यवर्धन राठौर बोले-राजस्थान में कांग्रेस की नंपुसक सरकार

नकवी ने कहा, ‘‘हमें ऐसी किसी भी साम्प्रदायिक साज़िश से सावधान रहना होगा जो हिन्दुस्तान की ताक़त को तार-तार करने का प्रयास कर रही है और हमें मिल कर ऐसी मानसिकता और मंसूबों को परास्त करना होगा।’’ उल्लेखनीय है कि उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े रियाज और गौस नामक दो व्यक्तियों ने धारदार हथियार से कन्हैया लाल नाम के एक दर्जी की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।