नकवी ने मोदी को लेकर कहा- परिश्रम की बदौलत देश में परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को किया परास्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नकवी ने मोदी को लेकर कहा- परिश्रम की बदौलत देश में परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को किया परास्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने परिश्रम की बदौलत देश में परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को परास्त किया है।
मोदी जी ने परिश्रम के परिणाम से परिवार की परिक्रमा- मोदी 
मिली जानकारी के मुताबिक यहां नकवी के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ‘नजफ-ए-हिंद’ दरगाह में जियरात के बाद यह टिप्पणी की। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मोदी जी ने परिश्रम के परिणाम से परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को परास्त किया है। अब सियासत, परिवार की विरासत के पालने से बाहर निकल कर, ग़रीबों के चौके, चूल्हे और चौखट के सरोकार की प्राथमिकता बन गई है। हिंदुस्तान का यह बदलाव प्रधानमंत्री के परिश्रम का परिणाम है।’’
Mukhtar Abbas Naqvi said on nitish kumar politics What is happening in  Bihar is good - महाराष्ट्र का बदला बिहार से पर मुख्तार अब्बास नकवी का जवाब,  बोले- गलतफहमी नहीं होनी चाहिए
देश संकट से बाहर निकला और गरीबों का आत्मविश्वास बढ़ा- मोदी
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश संकट से बाहर निकला और गरीबों का आत्मविश्वास बढ़ा है। नकवी ने कांग्रेस में कथित कलह को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस मुल्क की पार्टी से अब मोहल्ले की पार्टी तक सीमित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।