नायडू अपने ‘भ्रष्टाचार’ को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं - BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नायडू अपने ‘भ्रष्टाचार’ को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं – BJP

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तृणमूल कांग्रेस जैसे

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने अपने हितों को बचाने के लिए ‘सबसे भ्रष्ट पार्टियों’ का महागठबंधन बनाया है। इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने सीबीआई को राज्य में अपनी अधिकार इस्तेमाल करने के लिए दी गई सहमति को वापस ले लिया था।

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू सरकार का फैसला ’स्पष्ट रूप से अधिकारों के गलत इस्तेमाल’ को दर्शाता है और यह इसलिए किया गया है ताकि उनके भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं हो।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद पर अप्रैल में सुनवाई करेगा SC

उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेदेपा के कई ऐसे राज़ हैं जिसका वह खुलासा नहीं होने देना चाहती है। तेदेपा ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस जैसी पार्टियों से गठबंधन किया है ।

राव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ घबराए हुए और परेशान नायडू अपनी सरकार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ नायडू सरकार के कदम को तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों का समर्थन मिला है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

Chandrababu Naidu

राव ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित मामलों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ हम सबसे भ्रष्ट पार्टियों के महागठबंधन को देख रहे हैं। उनके हित एक हो रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका भ्रष्टाचार उजागर नहीं हो।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।