भारत में कोरोना के 6 हज़ार से ज्यादा नए केस, 358 पहुंचा ओमीक्रॉन का आंकड़ा

देश में अब तक सामने आए ओमीक्रॉन के 350 मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं पिछले 24

भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक सामने आए ओमीक्रॉन के 350 मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं पिछले 24  घंटे में कोरोना के साढ़े 6 हज़ार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि यह बीते दिन की तुलना में 11.3 फीसदी कम हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,72,626 हो गई। वहीं, 374 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,79,133 हो गई है।

World Corona Update : नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, विश्व में 27.8 करोड़ पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 88 और 67 मामले हैं। ओमिक्रोन के 358 मरीज़ों में से 114 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। ओमिक्रोन के केस एक दिन में 33 फीसदी के हिसाब से बढ़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।