पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ था क्योंकि इस मानसून की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा था। इस मानसून के आने की वजह से मौसम में भारी बदलाव देखा गया और वातावरण कुछ हद तक ठंडा हो गया । इस भारी बारिश की वजह से तापमान अधिकतम 28 डिग्री तक दर्ज किया गया औऱ न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक देखा गया हैं। बताया जा रहा है कि यह तापमान आने वाले दिनों में 18 डिग्री तक पहुंच सकता हैं।
दिल्ली समेत इन राज्यों में इतनी फीसदी दर्ज की गई बारिश
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मौसम फैहरबदल को लेकर स्काईमेट वेदर ने यह स्पष्ट कर दिया कि आगामी समय 26 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा औऱ शाम तक हल्की ठंड बनी रहेगी। बीतें दिनो को देखते हुए यह कयास लगाया जा सकता है कि ऐसा बारिश वाला मौसम फिर देखने को मिल सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अक्टूबर के अंत तक ऐसा भीषण मौसम अंत तक देखने को मिल सकता हैं। आपकों बता दें कि इस महीने में दिल्ली, यूपी समेत कई बड़े राज्यों में 500 से 700 फीसदी तक ज्यादा बारिश हुई हैं।
फिर लौटेगा बारिश वाला मानसून
मिला जानकारी के मुताबिक मानसून को लेकर एक्सपर्टस का मानना है कि अक्टूबर में यह भारी भीषण मानसून दस्तक देकर जल्द ही विदाई लेकर वापस चला गया है कि इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा बारिश वाला मानसून दोबारा अक्टूबर अंत में वापस आयेगा। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में औसत 405 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई हैं। वहीं, जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 577, उत्तराखंड में 528 फीसदी से भी अधिक बारिश देखी गई हैं।