मोदी का दिवाली तोहफा : आशा कार्यकर्ताओं की बढ़ाई सैलरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी का दिवाली तोहफा : आशा कार्यकर्ताओं की बढ़ाई सैलरी

आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़कर 6000

नई दिल्ली : केंद सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़कर 6000 रुपए तक प्रति माह कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अध्यक्षता बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आशा कार्यकर्ताओं के निगरानी यात्रा भत्ता बढ़ने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर 2018 से आशा कार्यकर्ताओं को निगरानी यात्रा भत्ते के रुप से 250 रुपए प्रति यात्रा के स्थान पर 300 रुपए प्रति यात्रा दिये जाएगें।

प्रत्येक आशा कार्यकर्ता प्रति माह तकरीबन 20 निगरानी यात्रायें करती हैं। इसके अनुसार उन्हें अभी तक 5000 रुपए तक प्रति माह निगरानी यात्रा भत्ता मिल रहा था जो अक्टूबर 2018 से 1000 रुपए बढ़कर 6000 रुपए तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को नवंबर 2018 में बढ़ हुआ यात्रा भत्ता मिलेगा। यह मंजूरी 2018-19 से 2019-20 तक के लिये दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आशा कार्यकर्ता सुविधा प्रदाता है। इस बढोतरी से इन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़गा और वे अपना काम बेहतर तरीके से कर पाएगें। केंद, सरकार पर इस फैसले से 46.95 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। देश में 41 हजार 405 आशा कार्यकर्ता हैं। आशा सुविधा प्रदाता की नियुक्ति 10 से 25 आशा कार्यकर्ताओं पर की जाती है। यह ढ़चागत सुविधाओं के लिये आशा कार्यकर्ताओं की मदद करती हैं और उनके कामकाज की निगरानी करती हैं। आशा सुविधा प्रदाता का चयन आशा कार्यकर्ताओं में से योज्ञता, अनुभव और कामकाज के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।