मोदी जी आपके मित्र हो रहे लखपति, देश में पेट्रोल से लेकर..... आटे तक के बढ़े दाम, प्रियंका का BJP पर ताबड़तोड़ अटैक! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी जी आपके मित्र हो रहे लखपति, देश में पेट्रोल से लेकर….. आटे तक के बढ़े दाम, प्रियंका का BJP पर ताबड़तोड़ अटैक!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की पृष्ठभूमि में सोमवार को आरोप

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की पृष्ठभूमि में सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन रेवड़ी कल्चर बोलकर बदनाम गरीब व मध्य वर्ग को किया जा रहा है।
सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष

 

जानकारी के मुताबिक फ्री की रेवड़ी को लेकर उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पहले पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस महंगी की। आज से आटा, अनाज, दही भी महंगा हो गया। मोदी जी के खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आने वाले समय में बिजली महंगी होगी।’’

फ्री की रेवड़ी …….. पर सोनिया गांधी का बड़ा आरोप  
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन रेवड़ी कल्चर बोलकर बदनाम गरीब व मध्य वर्ग को किया जा रहा है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली राजनीति की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि यह ‘‘रेवड़ी कल्चर’’ देश के विकास के लिए ”बहुत घातक” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।