प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने ट्वीट किया और कहा ‘‘श्री तिवारी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक महान नेता तथा कुशल प्रशासक थे।
उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है उसके लिए वह सदैव याद किए जाएंगे।’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी श्री तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री तिवारी की पत्नी उज्ज्वला तिवारी को भेजे एक शोक संदेश में कहा ‘उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। वह अच्छे और सक्षम प्रशासक थे। उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है।
उनके योगदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। भगवान उनकी आत्मा का शांति दे और आपको दुख सहन करने की शक्ति दें।’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री तिवारी के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्हें एक कुशल प्रशासक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद, रावत ने अपने शोक संदेश में कहा ‘ श्री तिवारी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्हें एक योज्ञ प्रशासक, राजनयिक और उत्तराखंड की प्रगति के कर्णधार के रूप में याद रखा जाएगा।’ कांग्रेस पार्टी ने श्री तिवारी के निधन पर शोक जताया और अपने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा ‘आज का दिन दुख भरा है क्योंकि देश ने अपना एक सशक्त नेता खो दिया है। पार्टी ने पीड़ति परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’ पार्टी संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश के एक महान नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर बहुत दुख हुआ।
पीडित परिजनों के साथ मेरी संवेदना है। उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धीरेंद, प्रताप ने कहा कि देश ने एक ऐसा महान नेता खो दिया है जो गांव में एक साधारण परिवार से चलकर देश की राजनीति के शिखर तक पहुंचा। कांग्रेस वौद्धिक विभाग से संबद्ध तथा उत्तराखंड कांग्रेस की नेता जया शुक्ला ने कहा कि श्री तिवारी ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में देश की आर्थिक प्रगति के लिए जो काम किया है उसे पूरा देश हमेशा याद रखेगा।