कामगारों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए श्रम मंत्रालय ने जारी किया निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कामगारों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए श्रम मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों और श्रमिकों को भीषण गर्मी तथा लू के प्रभाव से बचाने के लिए तैयारी और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।” केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है। 
1681825449 572542045245205420
उद्योगों को जरूरी निर्देश जारी करने की आवश्यकता
केंद्रीय श्रम सचिव आरती अहूजा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उन्हें अत्यधिक गर्म मौसम के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए नियोक्ताओं निर्माण कंपनियों उद्योगों को जरूरी निर्देश जारी करने की आवश्यकता बतायी।
उचित व्यवस्था होने की बात कही गई है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है कि तापमान सामान्य से ज्यादा है। श्रम सचिव के पत्र में ऐसे कई कदम बताए गए हैं, जिनमें कामगारों के लिए कार्यालय का समय बदलने और कार्यस्थलों पर पेयजल की उचित व्यवस्था होने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।