मुख्तार अब्बास ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- संसद और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ किया जा रहा है सुनियोजित दुष्प्रचार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्तार अब्बास ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- संसद और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ किया जा रहा है सुनियोजित दुष्प्रचार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के संविधान, संसद और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ सुनियोजित दुष्प्रचार हो रहा है।उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि ‘यह सब ‘‘बाई चांस नहीं, बाई च्वाईस हो रहा है।
 लोग अवार्ड वापसी अभियान चलाने लगते
नकवी ने कहा, ‘‘2015 में जब 54 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री भारत में दुनिया के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे होते हैं तो ऐसे ही लोग अवार्ड वापसी अभियान चलाने लगते हैं। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में होते हैं तो ‘शाहीन बाग’ होने लगता है। अब जब भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है तो भारत के लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली एवं देश की पारदर्शी संस्थाओं पर हमला हो रहा है।’’
UP Politics: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास ने राहुल गांधी को बताया 'कुतर्कों का  मवाली', bjp leader mukhtar abbas naqvi called rahul gandhi mawali
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस को आड़े-हाथों लेते हुए कहा, ‘‘दुनिया भर में बढ़ती भारत की धमक, मोदी की धाक को धक्का देने की धूर्तता वाले खुद धूल में मिल गए हैं। भारतीय राजनीति, परिवार के पालने की विरासत को पछाड़ कर परिश्रम के परिणाम की सियासत में परिवर्तित हो गई है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।