मिलिंद देवड़ा ने BJP पर किया कटाक्ष, कहा- 'भाजपा नेता परेशान है, उसने कभी नहीं सोचा था कि विपक्ष एकजुट होंगे' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिलिंद देवड़ा ने BJP पर किया कटाक्ष, कहा- ‘भाजपा नेता परेशान है, उसने कभी नहीं सोचा था कि विपक्ष एकजुट होंगे’

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की निदां करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की निदां करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी  पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी इसलिए “परेशान” है क्योंकि इसने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हो रही बैठक के आयोजन में शामिल देवड़ा ने उम्मीद जतायी कि गठबंधन का दायरा बढ़ेगा।
संविधान को बचाने के लिए सभी दल हुए एकजुट
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कहा, मुझे यकीन है कि हर कोई संविधान को मजबूत बनाना चाहता है। भारत के संविधान को मजबूत बनाना ही मुख्य उद्देश्य है जिसके लिए ये दल एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा,  मुंबई में इस ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक को सफल बनाने के लिए हर पार्टी एकजुट है। मेरा मानना है कि अगर मुंबई की बैठक सफल होती है, जो कि सफल होनी है तो यह ‘इंडिया’ की सफलता होगी।
भाजपा ने इंडिया गठबंधन पर लगाया था आरोप
उन्होंने कहा, गठबंधन सफल होगा और यदि ‘इंडिया’ गठबंधन सफल होता है, तो भारत का संविधान मजबूत होगा। यदि संविधान मजबूत होता है, तो भारत मजबूत होता है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि ‘इंडिया’ ‘स्वार्थी गठबंधन’ है। इस बारे में पूछे जाने पर देवड़ा ने कहा, ये तो पहले से ही पता था कि भाजपा आलोचना करेगी। लेकिन भाजपा ने कभी नहीं सोचा था कि इतने राज्यों के इतने सारे दल एक साथ आ जाएंगे। जाहिर है कि वे इससे परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।