#MeToo : एमजे अकबर के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कही यह बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

#MeToo : एमजे अकबर के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कही यह बात

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के इस्तीफे को ‘‘सही निर्णय’’ करार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के इस्तीफे को ‘‘सही निर्णय’’ करार दिया और कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की ‘‘ठीक तरीके से जांच’’ होनी चाहिए।

पत्रकार से नेता बने 67 वर्षीय अकबर को यौन उत्पीड़न के बढ़ते आरोपों के कारण आज पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके खिलाफ कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे से ‘‘आरोप सही साबित’’ होते हैं।

‘#MeToo’ मामले में PM मोदी की चुप्पी हैरान करने वाली : Congress

नरेन्द्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री अठावले ने कहा कि विपक्ष भी अकबर से इस्तीफे की मांग कर रहा था।
अठावले ने कहा, ‘‘विपक्ष भी उनसे इस्तीफा मांग रहा था।

एम जे अकबर ने जो निर्णय किया है वह ठीक है।’’ अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सहयोगी है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके खिलाफ लगे आरोपों की उचित जांच होनी चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।