राष्ट्रपति और PM समेत कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक
Girl in a jacket

राष्ट्रपति और PM समेत कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे। उन्हें कैंसर हो गया था। 72 वर्ष की उम्र में सुशील कुमार मोदी ने अंतिम सांस ली।

बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीटर हैंडल X पर पोस्ट करके उनके निधन की जानकारी दी, साथ ही दुख भी जताया। उन्होंने लिखा कि ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

SMRAT CHAUDHARY TWEET

सुशील कुमार मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, सुशील कुमार मोदी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में  योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

RASHTRAPTI

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने उन्हें याद करते हुए एक्स हुए एक्स पर लिखा, पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

PM MODI 12

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
सुशील मोदी के निधन की जानकारी मिलने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया. उन्होंने X पर पोस्ट करके उन्हें करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति’

AMIT SHAH 2

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी जी का निधन बहुत ही दु:खद है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूँ यह उनके जाने का समय नहीं था। मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि!

RAVISHANKAR PRASAD

बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील मोदी को याद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि स्व. सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने X पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ‘

VIJAY SINHA

भाजपा के कद्दावर नेता के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए लिखा, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने देश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

YOGI

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीटर हैंडल X पर लिखा कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

LALU YADAV 1

आरजेडी नेता तेजश्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता आदरणीय श्री सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे। ॐ शांति ॐ

TEJASHWI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के कद्दावर नेता सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, बिहार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के दुखद निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है.दिवंगत आत्मा को शांति मिले

mamta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।