Merry Christmas to fellow citizens, especially to our Christian brothers and sisters, in India and abroad. On this joyous occasion, let us resolve to build a society that is based on the values of justice & liberty and adopt the teachings of Jesus Christ in our lives.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 25, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, “सभी को क्रिसमस की बधाई। हम ईसा मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं जिन्होंने सेवा , दया और नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया।” प्रधानमंत्री ने चारों और सद्भाव बने रहने की कामना करते हुए आगे कहा, “सभी स्वस्थ एवं समृद्ध रहें। चारों ओर सद्भाव रहें।”
Christmas greetings to everyone! We recall the life and noble teachings of Jesus Christ, which placed topmost emphasis on service, kindness and humility. May everyone be healthy and prosperous. May there be harmony all around.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, सभी को क्रिसमस की बधाई! आप सभी के स्वास्थ्य, खुशी और सद्भाव की कामना।
Christmas greetings to everyone!
Wishing you all health, happiness and harmony. pic.twitter.com/rSk08ronxd
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रिसमस की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “क्रिसमस की शुभकामनाएं। दया, शांति, प्रेम और सद्भाव के गुण हमेशा कायम रहे। क्रिसमस की बधाई।”
Christmas greetings. May the virtues of kindness, peace, love and harmony always prevail. Merry Christmas!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 25, 2021
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, “ईश्वर का दिव्य प्रेम आपके घर को स्वर्ग का एक टुकड़ा बनाने के लिए उतरे। मैं कामना करता हूं कि इस क्रिसमस पर आप सभी को अपने जीवन के हर क्षेत्र में शांति और समृद्धि मिले। क्रिसमस की बधाई।”
May the divine love of God descend into your home to make it a piece of heaven. This Christmas, I wish you all find peace and prosperity in every sphere of your life. Merry Christmas🎄 pic.twitter.com/i9XURg6RCw
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 24, 2021
विश्वभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पिछली साल की ही तरह इस बार भी क्रिसमस का रंग फीका ही रहा। भारत में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई।