निंदा प्रस्ताव के पक्ष में वोट न करने पर बोले मनीष तिवारी-काश एकजुटता प्रकट करते हुए किया होता मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निंदा प्रस्ताव के पक्ष में वोट न करने पर बोले मनीष तिवारी-काश एकजुटता प्रकट करते हुए किया होता मतदान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव के पक्ष में वोट ने करने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव के पक्ष में वोट ने करने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा भारत को यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए मतदान में भाग लेना चाहिए था।
जब गलत हों तो उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वो गलत हैं : मनीष तिवारी 
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, ऐसे समय आते हैं जब राष्ट्रों को खड़े होने और बिल्कुल अलग खड़े नहीं होने की जरूरत होती है। काश भारत ने सुरक्षा परिषद में यूक्रेन की उस जनता के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए मतदान किया होता जो अप्रत्याशित और अनुचित आक्रमण का सामना कर रही है। ‘मित्र’ जब गलत हों तो उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वो गलत हैं।


दुनिया के ऊपर से आवरण हट गया है : तिवारी 

लोकसभा सदस्य तिवारी ने कहा, दुनिया के ऊपर से आवरण हट गया है। भारत को पक्षों को चुनना होगा। गौरतलब है कि भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के ‘आक्रामक बर्ताव’ की ‘कड़े शब्दों में निंदा’ करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव अमेरिका की तरफ से पेश किया गया था। भारत ने युद्ध को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।