पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में पैदा हो रहे हैं घातक गतिरोध : मनीष तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में पैदा हो रहे हैं घातक गतिरोध : मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए सरकार से

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से इस विषय पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में घातक गतिरोध पैदा हो रहे हैं।
मनीष तिवारी ने शून्यकाल के दौरान कहा कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ भारतीय क्षेत्र में बार-बार अतिक्रमण करने के लिए आक्रामक रुख अपना रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप अप्रैल, 2020 से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर झड़पें हुई हैं। उन्होंने कहा कि पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में घातक गतिरोध पैदा हो रहे हैं।

NPP की सांसद ने लोकसभा में की पूर्वोत्तर से AFSPA हटाए जाने की मांग, कहा- निर्दोष लोगों को गंवानी पड़ रही है जान

तिवारी ने कहा, ‘‘ चीन ने अब भारतीय क्षेत्र में गांवों का निर्माण किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में त्सारी चू नदी के तट पर एक गांव भी शामिल है। अरुणाचल प्रदेश के भारतीय क्षेत्र में एक दूसरे गांव से भी ऐसी खबरें हैं। चीन ने डोकलाम के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूटानी क्षेत्र में कई गांव भी स्थापित किए हैं। ’’ उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर और लद्दाख में एलएसी के मुद्दे पर तस्वीर स्पष्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।