Manipur Landslide: पीएम मोदी ने की मणिपुर सीएम से बात, आपदा के हालात की समीक्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

manipur landslide: पीएम मोदी ने की मणिपुर सीएम से बात, आपदा के हालात की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से फोन पर बात की और

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से फोन पर बात की और राज्य के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
केंद्र ने हरसंभव दिया मदद का भरोसा 
इस भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि स्थानीय लोगों तथा सेना के जवानों समेत दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। मोदी ने कहा, ‘‘मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से बात की और दुखद भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हरसंभव मदद का उन्हें आश्वासन दिया। मैं इससे प्रभावित सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका 
यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। घटनास्थल से दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।