मणिपुर भाजपा का आरोप एक व्हाटस्एप्प ग्रुप कर रहा सीएम हत्या की साजिश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर भाजपा का आरोप एक व्हाटस्एप्प ग्रुप कर रहा सीएम हत्या की साजिश

राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को आरोप लगाया

राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को आरोप लगाया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की हत्या की साजिश रचने वाला एक व्हाटस्एप्प  समूह पाया गया है।
भाजयुमो मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एम.बी। शर्मा ने कहा कि इस समूह में शामिल लोगों को सात दिन में इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को धमकी देना लोगों के लिए खतरा है और मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस समूह बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।