Tripura: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए CM, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tripura: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए CM, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद

पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा आलाकमान के निर्देश पर और विधायक दल की बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा की प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर नियुक्ति हो गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले त्रिपुरा में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। साहा बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे।  
बिप्लब कुमार देब ने दिया था इस्तीफा 
इससे पहले त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के सीएम पद से इस्तीफा दिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान उन्हें पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। माणिक साहा को त्रिपुरा के नए सीएम का पद देने से एक बात साफ हो गई है कि बीजेपी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साहा के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।  
1652534694 manik2

इनको बनाया गया था केंद्रीय पर्यवेक्षक  
वहीं, राज्यसभा सांसद माणिक साहा की ताजपोशी से पहले सीएम की रेस में दो और लोगों के नाम आगे चल रहे थे। जिनमें डिप्टी सीएम जिष्णु देब बर्मन और सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिकी का नाम शामिल था। शनिवार शाम को राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव बीजेपी के विधायकों की बैठक में तय हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायक दल की बैठक का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था।  
देब ने की थी अमित शाह से मुलाकात 
इससे पहले शुक्रवार 13 मई को बिप्लब देब ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के ठीक 24 घंटे बाद 14 मई को उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब ने ये साफ कर दिया कि आलाकमान के कहने पर ही उन्होंने ये फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए सबसे ऊपर है और जो भी जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से उन्हें मिलेगी, वो उसे निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।