भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा निशाना साधा। गिरिराज ने ममता पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य हो गया है, जो संघीय ढांचे की व्यवस्था से अपने को बाहर रखना चाहता है, जिसके कारण वहां अब अव्यवस्था हो रही है।
गरीबों के कल्याण से जुड़ केंद्र की योजनाओं के नाम ना बदले
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में सुश्री बनर्जी से अपील करते हुए कहा कि वह गरीबों के कल्याण से जुड़ केंद्र की योजनाओं के नाम ना बदले और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने अभी तक यह जानकारी भी नहीं उपलब्ध कराई है कि वहां आवास योजना के तहत कितने मकान बने हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए ‘रोटी, कपड़ और मकान’ उपलब्ध कराने का वादा तो सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने किया लेकिन इसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नेतृत्व वाली केंद, सरकार कर रही है। कांग्रेस के शासन के 60 वर्षो में सवा तीन करोड़ घर बने जबकि भाजपा के शासन के आठ वर्षों में ढाई करोड़ से त्र्यादा घरों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रति वर्ष केवल 11 लाख मकान ही बनाए जबकि भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से अधिक मकान प्रति वर्ष बनाए।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने प्रति माह 94 हजार घर बनाए और उसके मुकाबले भाजपा की सरकार ने करीब ढाई लाख से ज्यादा आवास बनाए हैं।
अभी तक शहर में 58 लाख पक्के मकान बन चुके हैं
सिंह ने कहा ‘ अभी तक शहर में 58 लाख पक्के मकान बन चुके हैं और इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये से त्र्यादा शहरी गरीबो को मदद दी जा चुकी हैं। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत इस वर्ष नए 80 लाख आवास बनाने वाली है। ‘ उन्होंने कहा कि भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय पखवाड़’ मना रही है। इसके तहत पार्टी ने प्रत्येक दिन एक या दो केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तय किया है।