अदाणी को बचाने को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अदाणी को बचाने को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की। झारखंड में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की। झारखंड में शनिवार को एक रैली में कांग्रेस नेता खड़गे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर अडानी के हितों की रक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की कुल संपत्ति वर्ष 2019 में 1 लाख करोड़ रुपये थी। महज ढाई साल में उसकी संपत्ति बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये हो गयी।ये कैसे हुआ।
इस मुद्दे को संसद में उठाया
खरगे ने आरोप लगाया कि देश की सारी संपत्तियां एक व्यक्ति के हाथों में सौंप दी गयी है लेकिन हमने इस मुद्दे को संसद में उठाया।सरकार को इस सवाल का जवाब देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारे सवाल का जवाब देने की बजाय सरकार इसे असंसदीय करार दे दिया। 
झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़’ अभियान की शुरुआत हुई
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़’ अभियान की शुरुआत की। हाथ से हाथ जोड़’ अभियान की शुरुआत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी स्थित श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान से हुई। यह इलाका साहिबगंज जिला में पड़ता है। उल्लेखनीय है कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का यह पहला झारखंड दौरा है और इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।