Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।महाशिवरात्रि के अवसर पर

देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महादेव के आशीर्वाद की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। नम: शिवाय!

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी के स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहने की कामना करते हुए कहा, हर हर महादेव! सभी देशवासियों को महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो। सभी स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहे। देवाधिदेव की कृपा से सबके मनोरथ पूरे हों।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मंदार माला कलितालकायै, कपालमालंगित सुन्दराय। दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय, नम: शिवायै च नम: शिवाय।। समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।महादेव का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे यह प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।