एक साल बढ़ा लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक साल बढ़ा लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल

लोकसभा अध्यक्ष ने स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है जो एक दिसंबर 2018

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा की पहली महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश कैडर की 1982 बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव को पिछले साल इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनका दर्जा कैबिनेट सचिव का था। उनका कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा होने वाला था।

लोकसभा सचिवालय की एक अधिसूचना के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ने स्नेहलता श्रीवास्तव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है जो एक दिसंबर 2018 से 30 नवंबर 2019 तक के लिए होगा। उनका दर्जा कैबिनेट सचिव का होगा। स्नेहलता श्रीवास्तव को 35 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। स्नेहलता श्रीवास्तव ने विधि एवं न्याय मंत्रालय में सचिव और वित्त मंत्रालय में विशेष/अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में भी प्रधान सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।