कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी तथा इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी तथा इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा में कथित नोकझोंक को लेकर शुक्रवार को सदन में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया जिस वजह से कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
कांग्रेस नेता चौधरी की टिप्पणी के विषय
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही दोनों दलों के सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य कांग्रेस नेता चौधरी की टिप्पणी के विषय को उठा रहे थे वहीं कांग्रेस के सदस्य अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बृहस्पतिवार को सदन में भाजपा सदस्यों की कथित नोकझोंक का मुद्दा उठाने का प्रयास कर रहे थे।
सदन दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी 
पीठासीन सभापति किरीट भाई सोलंकी ने सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। हंगामा जारी रहने पर उन्होंने आरंभ होने के कुछ मिनट बाद ही सभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने से जुड़ी चौधरी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया था जिस कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।
कई सांसदों एवं मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की कई अन्य महिला सांसदों ने इस विषय को जोरदार तरीके से उठाया था और सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी। उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ‘‘लोकसभा में बृहस्पतिवार को स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई सांसदों एवं मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया तथा ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई थी कि उन्हें (सोनिया को) चोट भी लग सकती थी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।