हजारों की संख्या में आजाद मैदान पहुंचे किसान करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हजारों की संख्या में आजाद मैदान पहुंचे किसान करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

NULL

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर चुके है। किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। किसान आज 11 बजे के करीब आजाद मैदान पहुंच गए है। आजाद मैदान में पहुंचने के बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के लिए निकल चुका हैं। प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र सरकार मंत्री गिरीश महाजन भी शामिल है। महाजन ने कहा है कि किसानो और आदिवासी को बीच जमीं को लेकर गलत गलतफहमी है जिसका जल्द ही समाधान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को धरना करने कि जरूरत नहीं है।

किसान आज सुबह 4:30 बजे चूनाभट्टी के सोमैया मैदान से मुंबई के आजाद मैदान के लिए रवाना हुए थे। किसानों की रैली का आज अंतिम दिन है। इससे पहले भी किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया था।

किसान अपनी मांग को लेकर सड़को पर उतरे है। इनकी मांग मुख्य रूप से लोड शेडिंग की समस्या, वनाधिकार कानून लागू करने, सूखे से राहत, न्यूनतन समर्थन मूल्य, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू जैसी मांगे है। किसानों का कहना कि पिछले प्रदर्शन करने के 9 महीने हो गए है।  जिनमे से किसानों को गए आश्वासन अभी तक पुरे नहीं हुए है। किसानों कि इस आंदोलन में कई माजिक कार्यकर्ता और किसान आंदोलनों से जुड़े लोग शामिल हैं। संगठन का कहना है। कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जा सकता है।

महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा हर साल सूखे की चपेट में आता है साथ ही किसानों की आत्महत्या सरकार के लिए गंभीर चुनौती का विषय है। मार्च महीने में किसानों के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार उनके मुद्दों को । सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए हमने मंत्रियों की एक समिति बनाई।  हालांकि बाद में आजतक के कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री ने कहा कि नासिक से चलकर जो लोग मुंबई आए थे, उनमें से एक भी किसान नहीं था, बल्कि वे आदिवासी थे और वे खेती करने के लिए राज्य सरकार से जमीन मांग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।