कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा- राहुल देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा- राहुल देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार

कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं।राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।’’
अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा
रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।’’अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।