सच सामने है, अब तो देश के गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा ले सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि आशीष मिश्रा को बचाने के लिए जिला अदालत में उनके वकीलों की कई

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रही है। लखीमपुर कांड में केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा मुख्य अपराधी है। कांग्रेस ने कहा है कि आशीष मिश्रा को बचाने के लिए जिला अदालत में उनके वकीलों की कई दलीलों के बावजूद उसके गुनाहों का खुलासा हो गया है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को केंद्रीय मंत्री को तत्काल मंत्री पद से हटा देना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया ‘‘अब तो सच सामने है।अब देश के गृह राज्य मंत्री का इस्तीफ़ क्यों नहीं। अब क्या किसान की जान से ज्यादा कीमत मंत्री की कुर्सी की है। अब प्रधानमंत्री उसे क्यों बचा रहे हैं। देश जबाब मांगता है।’’ 


उन्होंने इसके साथ ही एक खबर पोस्ट की है जिसमें लिखा है ‘‘तीन अक्टूबर को ढाई से साढे तीन बजे तक कहां था साबित नहीं कर सका आशीष मिश्रा। बचाव पक्ष के लोगों ने कोर्ट को बताया कि 60 लोगों ने उसे घटना स्थल पर देखा था।’’

इधर सुप्रीम कोर्ट ने आज लखीमपुर खीरी हत्याकांड की विशेष जांच दल-एसआईटी जांच की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया है। इस घटना को लेकर किसानों का आरोप है कि जिस कार से चार लोगों को कुचला गया, उस पर श्री मिश्रा का पुत्र आशीष मिश्रा बैठा था और जानबूझकर किसानों को कुचला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।