जानें क्यों भारत के लिए अहम है खाड़ी देशों के साथ अच्छे संबंध? पैगंबर विवाद का क्या होगा देश पर असर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानें क्यों भारत के लिए अहम है खाड़ी देशों के साथ अच्छे संबंध? पैगंबर विवाद का क्या होगा देश पर असर

जानिए भारत और खाड़ी देशों (Gulf countries) के बीच मधुर संबंध क्यों बहुत जरूरी हैं?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की अपदस्थ प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी (Comment On Prophet) का केंद्र में सत्तारूढ़ राजग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, क्योंकि वह एक सरकारी पदाधिकारी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ हमारे संबंध जारी रहेंगे, जिन्होंने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
नूपुर शर्मा की टिप्पणी का नहीं होगा देश के संबंधों पर असर 
उन्होंने शर्मा के निलंबन का हवाला देते हुए कहा कि प्रवक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों के विरोध से विवाद बढ़ने पर भाजपा ने रविवार को नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
BJP ने किया दावा- सभी धर्मों का सम्मान करती है पार्टी 
मुस्लिम समूहों के प्रदर्शनों, कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा ”वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।” वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल से विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह बयान किसी सरकारी पदाधिकारी ने दिया है और इसलिए इसका सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पार्टी ने आवश्यक कार्रवाई की है।’’
सभी देशों के साथ भारत के हैं बहुत अच्छे संबंध 
उन्होंने कहा ‘‘विदेश मंत्रालय ने उस टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है। भाजपा ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की है। इन सभी देशों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और यह संबंध बहुत अच्छे बने रहेंगे।’’ विवाद के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भारतीय उत्पादों के बहिष्कार के अभियान के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसी किसी बात के बारे में नहीं सुना है।
उन्होंने कहा ‘‘खाड़ी देशों ने केवल इस बात का उल्लेख किया है कि ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए और तदनुसार, टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में रहने वाले सभी भारतीय सुरक्षित हैं और चिंता करने की जरूरत नहीं है।
जानिए क्यों खाड़ी देशों से अच्छे संबंध हैं बहुत जरूरी 
बता दें कि भारत और खाड़ी देशों (Gulf countries) के बीच मधुर संबंध इसलिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि भारत इन देशों से सिर्फ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से ही नहीं बल्कि व्यापारिक और वाणिजियक रूप से भी जुड़ा हुआ है। भारत के विदेश व्यापार में इन खाड़ी देशों का बहुत बड़ा योगदान है, साथ ही तेल के मामले में हिंदुस्तान इन देशों पर ही निर्भर करता है। इसके अलावा एक बहुत बड़ा कारण यह भी है कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय भी रहते हैं, वहां कई बड़े रिटेल स्टोर और रेस्टॉरेंट के मालिक भारतीय ही हैं।  

पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा को मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया समन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।