जानिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के घोषणापत्र में क्या है खास? दोनों नेताओं ने किए कई वादे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के घोषणापत्र में क्या है खास? दोनों नेताओं ने किए कई वादे

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव धीरे-धीरे अब नजदीक आने लगा है और दोनों उम्मीदवार पार्टी डेलीगेट्स को लुभाने

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव धीरे-धीरे अब नजदीक आने लगा है और दोनों उम्मीदवार पार्टी डेलीगेट्स को लुभाने में जुट चुके हैं। पार्टी ने चुनाव को लेकर जो कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना हो जाएगी। पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले है और पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष मिल जाएगा। 
दोनों नेता लगातार कर रहे मीडिया से बात 
इस बीच अब चुनाव के दोनों उम्मीदवार शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात कर रहे है और मीडिया से भी बातचीत की है। इसके साथ ही दोनों नेता अपने स्तर पर घोषणापत्र जारी कर रहे है। दोनों के घोषणापत्र में कई तरह के वादे किये गए है। 
खड़गे ने जारी किया अपना घोषणापत्र 
एक रिपोर्ट के अनुसार खड़गे ने पिछले दिनों समर्थन मांगने के साथ ही साथ कई बड़े ऐलान भी किए है। कार्यकर्ताओं से बात करके खड़गे ने साफ किया कि अगर वो अध्यक्ष बन गए तो आगामी समय में पार्टी में 50 फीसदी पोस्ट 50 से कम उम्र वाले लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी को नए युवाओं की जरूरत है, जो पार्टी को एक नयी ऊर्जा दे के। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को और सम्मान देने की भी जरूरत है। इसके साथ ही खड़गे ने यह भी अपने घोषणापत्र में कहा कि  अगर वो अध्यक्ष बनते है तो वो गरीबों, दलितों,  एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में अभी महंगाई अहम मुद्दा है, उसपर चर्चा करना और केंद्र के सामने बात रखना जरुरी है। 
जानिए थरूर का घोषणापत्र 
वही, अपने मैनिफेस्टो के बारे में बात करते हुए थरूर ने कहा था कि ‘ आज हमारी पार्टी को एक बदलाव की जरूरत है और मुझे लगता है कि वह बदलाव मैं लेकर आने वाला हूं। हमारे सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी है, लेकिन हमें उसका डटकर सामना करना है। इसके लिए हमें पार्टी में कई तरह के बदलाव करने होंगे। आज के समय में पार्टी को फुल टाइम के अध्यक्ष की जरूरत है। एक ऐसा अध्यक्ष जिसके पास हर कार्यकर्ता की आवाज पहुंच सके। हमें नए ऊर्जा की जरूरत है। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।