खरगे, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने शरद यादव के निधन पर जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खरगे, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने शरद यादव के निधन पर जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
खरगे ने ट्वीट किया, ‘देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष, श्री शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूं।’
उन्होंने कहा, ‘एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर, उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।”
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।’
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,’वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति एवं परिवार को संबल देने की कामना करता हूं।’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘मेरे मित्र, अनुभवी नेता व संसद में हमारे सहयोगी शरद यादव जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। वह एक प्रतिष्ठित छात्र नेता थे जो सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च ऊंचाइयों तक पहुंचे। वह एक स्पष्टवादी नेता थे और समावेशी भारत के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध थे।’
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने भी शरद यादव के निधन पर दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।