केजरीवाल और आप राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के स्वाभाविक विकल्प हैं: राघव चड्ढा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल और आप राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के स्वाभाविक विकल्प हैं: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने बदलाव के

आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने बदलाव के लिए भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की स्वाभाविक विकल्प बनेगी। पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा, अरविंद केजरीवाल करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं। अगर ईश्वर की इच्छा है और लोग अवसर देते हैं, तो वह निश्चित रूप से एक बड़ी भूमिका में दिखाई देंगे – प्रधानमंत्री – जल्द ही। आप एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी।  
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को 80 से अधिक सीटें मिल रही हैं 
वहीं पंजाब में आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान ने दावा किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को 80 से अधिक सीटें मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी और अगले चार से पांच दशकों तक सत्ता में रहेगी। आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, हमें 80 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। वे आपस में बैठकर हिसाब लगा सकते हैं। आप नेता भगवंत मान ने कहा लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। न केवल धुरी में बल्कि पूरे पंजाब में जनता का मूड समान है। लोगों ने काफी कुछ झेला है, अब बदलाव लाने का समय है। हम राज्य में भारी बहुमत से जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।  
एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही  
गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अलग-अलग एजेंसियों के हवाले से जारी किए गए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। 
वहीं एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बाजी मार सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के सत्ता में दोबारा वापसी करने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक 51 से 61 सीट आ सकती हैं। कांग्रेस इस बार 22 से 28 सीट के साथ दसरे नंबर पर रह सकती है। शिरोमणि अकाली दल 20 से 26 सीटें हासिल कर सकती है बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में तीन से सात सीटें जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।