फांसी के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का कसाब का गोपनीय सफर कुछ ऐसे हुआ पूरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फांसी के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का कसाब का गोपनीय सफर कुछ ऐसे हुआ पूरा

मुंबई हमले के इकलौता जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे

मुंबई हमले के इकलौता जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का अभियान अति गोपनीय था और कूट वाक्य से उसके पुणे जेल पहुंचने की पुष्टि की गई थी जहां दूसरे दिन उसे फांसी दे दी गई।

इस अभियान में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड’ से पुष्टि की गई कि जिस वाहन से कसाब को ले जाया जा रहा था वह पुणे जेल पहुंच चुका है।

अधिकारी ने बताया कि इस पूरे अभियान में इस तरह के सात कूट-शब्द और कूट-संदेश इस्तेमाल किए गए थे और ‘पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड’ उनमें से एक था। यह दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच का अंतिम कूट-संदेश था।

अब धैर्य नहीं रखना राम मंदिर बनवाने के लिए करना है जनजागरण – मोहन भागवत

इन कूट-शब्दों और कूट-वाक्यों को सिर्फ गिनती के लोग जानते थे जिनमें तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री आर. आर. पाटिल और कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल थे।

कुछ चुनिंदा अधिकारियों को कसाब को आर्थर रोड जेल के ‘अंडा सेल’ से पुणे के यरवदा केन्द्रीय कारावास ले जाने की जिम्मेदारी थी। इसमें ‘फोर्स वन’ कमांडो दल के पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस हो कर कसाब के वाहन के साथ चल रहे थे। राज्य आरक्षित पुलिस के अधिकारियों का एक दल वाहन से कुछ पीछे था ताकि किसी को शक-शुब्हा नहीं हो।

यह अभियान इतना गोपनीय था कि इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के हैंडसेट और मोबाइल फोन बंद कर दिए गए थे। उन्हें एक बैक में बंद कर दिया गया था। बस दो हैंड सेट चल रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि तीन घंटे के इस सफर के दौरान कसाब ने एक लफ्ज नहीं कहा। तीन बजे भोर में जब उसे यरवदा जेल के अधिकारियों को सौंपा गया तब भी उसके माथे पर कोई शिकन नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।