कोरोना वायरस : करतारपुर साहिब 16 मार्च से अगले आदेश तक बंद

शनिवार को सरकार ने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यामां की सीमाओं से लगे ज्यादातर जमीनी रास्तों को भी

कोरोना वायरस (कोविड-19) के कहर को देखते हुए गृहमंत्रालय ने 16 मार्च से करतारपुर साहिब की यात्रा और रजिस्ट्रेशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। देश में रविवार तक 93 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कोरोना को नियंत्रित करने के एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है। 
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने रविवार रात 12 बजे से अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए पाकिस्तान से आने वाले सभी तरह के यात्रियों पर रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “ भारत में कोविड19 के प्रकोप को देखते हुए और बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती उपाय के तहत 16 मार्च 2020 (रविवार) रात 12 बजे से करतारपुर साहिब की यात्रा और उसके लिए पंजीकरण को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हुई 93, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इससे पहले, शनिवार को सरकार ने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यामां की सीमाओं से लगे ज्यादातर जमीनी रास्तों को भी 15 मार्च की मध्य रात्रि से बंद कर दिया है। हालांकि, कुछ रास्ते लोगों के आवागमन के लिए खुले रहेंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में पंजाब के डेरा नानक साहिब को पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जोड़ने वाले एक गलियारे का उद्घाटन किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।